गाजीपुर से कांवरियों का जत्था रवाना, श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में चढ़ाएंगे जल
ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. गाजीपुर में जमानियां रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो से रविवार रात कांवरियों का एक जत्था काशी विश्वनाथ मंदिर में जल चढ़ाने के लिए वाराणसी रवाना हुआ। ये कांवरिए विभिन्न ट्रेनों से यात्रा कर रहे थे।
रविवार शाम से ही सैकड़ों की संख्या में शिव भक्त कांवरिए स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर जुटने लगे थे। वे 'बोल बम' के जयकारे लगा रहे थे, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।
सावन माह के दूसरे सोमवार की सुबह काशी विश्वनाथ मंदिर में जल चढ़ाने के उद्देश्य से, कांवरियों का यह जत्था मेमू पैसेंजर, ताड़ीघाट डीडीयू पैसेंजर और इस्लामपुर नई दिल्ली मगध एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों में सवार होकर वाराणसी के लिए प्रस्थान किया।
