Today Breaking News

गाजीपुर में अवैध तमंचा-कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. गाजीपुर के दिलदारनगर में पुलिस ने एक युवक को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।
पुलिस को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर उपनिरीक्षक धीरेन्द्र सिंह पांडेय ने अपनी टीम के साथ भक्सी पुलिया के पास घेराबंदी की। इस दौरान भक्सी निवासी 26 वर्षीय जितेन्द्र यादव, पुत्र स्व. झगड़ू यादव को पकड़ा गया।

तलाशी लेने पर जितेन्द्र यादव के कब्जे से एक अवैध देशी तमंचा 315 बोर और एक जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ।

बरामदगी और गिरफ्तारी के बाद दिलदारनगर थाने में जितेन्द्र यादव के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 174/26 के तहत धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है।

इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में उपनिरीक्षक धीरेन्द्र सिंह पांडेय के साथ हेड कांस्टेबल सुजीत सिंह, हेड कांस्टेबल सुधांशु यादव और कांस्टेबल विजय शंकर शामिल थे।