गाजीपुर पुलिस ने अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो पकड़े, 50 पाउच '8 PM' बरामद
ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. गहमर कोतवाली पुलिस ने अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों से कुल 50 पाउच '8 PM' ब्रांड की अंग्रेजी शराब बरामद की। दोनों मामलों में आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
पहली कार्रवाई शनिवार को फरीदपुर पुलिया के आगे ग्राम भदौरा क्षेत्र में की गई। यहां एक संदिग्ध व्यक्ति की तलाशी लेने पर उसके पास से 25 पाउच (प्रत्येक 180 एमएल) '8 PM' अंग्रेजी शराब मिली।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान बिहार के भोजपुर जनपद के उदन्तनगर थाना क्षेत्र के जैतपुर निवासी सिन्टू कुमार यादव (32) के रूप में हुई है। गहमर थाने में उसके खिलाफ मु.अ.सं. 154/2026, धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
दूसरी कार्रवाई भदौरा रेलवे स्टेशन से पहले शिव मंदिर के पास संतराम गंज बाजार में चेकिंग के दौरान की गई। पुलिस ने यहां से एक अन्य संदिग्ध युवक को गिरफ्तार किया, जिसके पास से 25 पाउच (प्रत्येक 180 एमएल) '8 PM' ब्रांड की अंग्रेजी शराब बरामद हुई।
इन दोनों अभियानों का नेतृत्व चौकी प्रभारी सेवराई, उपनिरीक्षक शिव कुमार पांडेय ने किया। इस कार्रवाई में हेड कांस्टेबल राजेश कुमार और कांस्टेबल रामू कुशवाहा, अजय चौहान, अजय कुमार भी शामिल थे। पुलिस ने बताया कि अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
