Today Breaking News

गाजीपुर में शादी का झांसा देकर युवक ने संबंध बनाए, गिरफ्तार

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. गाजीपुर जिले की खानपुर पुलिस ने शादी का झांसा देकर एक युवती से संबंध बनाने और बाद में शादी से इनकार करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मठ सरैया निवासी आनंद राजभर (26) के रूप में हुई है। यह कार्रवाई युवती के परिजनों की शिकायत पर की गई है।
पीड़िता के परिजनों ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी आनंद राजभर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने रविवार को उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ मु0अ0सं0 320/2025, धारा 69 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि वांछित आरोपी बहेरी डगरा-तेलियानी मार्ग पर एक क्लीनिक के पास मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

खानपुर थानाध्यक्ष राजीव पांडेय ने बताया कि मामला संज्ञान में है और आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक रामबाबू सिंह के साथ कांस्टेबल मेघबहादुर और निर्भय सिंह शामिल थे।