गाजीपुर में हेलमेट नहीं पहनने वाले और तीन सवारी पर कार्रवाई, कई वाहन के चालान कटे
ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. गाजीपुर जिले के मनिहारी मोड़ पर पुलिस ने गहन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान हेलमेट नहीं पहनने वाले और बाइक पर तीन सवारी बैठाकर चलने वाले चालकों पर कार्रवाई की गई।
यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कई वाहन चालकों के चालान काटे गए। पुलिस की इस कार्रवाई से वाहन चालक काफी सतर्क हो गए।
पुलिस ने लोगों से अपील की कि दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट जरूर पहनें और तीन सवारी बैठाकर गाड़ी न चलाएं। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का पालन कर अपनी और दूसरों की सुरक्षा पक्की करें।
