Today Breaking News

गाजीपुर: दमनात्मक शैली से पनपते हैं नकारात्मक भाव: एसपी

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर स्थानीय थाना में मंगलवार की देरशाम पुलिस अधीक्षक डा. अरविंद चतुर्वेदी की उपस्थिति में वार्षिक निरीक्षण व संवाद गोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें उन्होंने थाना गेट की चहारदीवारी तथा आरक्षियों के लिए बनायी गयी पानी टंकी का लोकार्पण भी किया।

पुलिस अधीक्षक डा. अरविंद चतुर्वेदी ने संबोधित करते हुए कहा कि दमनात्मक शैली के कारण लोगों के मन में पुलिस के प्रति नकारात्मक भाव होता है। सभ्यता के विकास के साथ मनुष्य हिंसक जानवरों को भी पालतू बना दिया। यही है पुलिस का काम अपराधी तथा अपराध को नियंत्रित करे। उन्होंने थानाध्यक्ष राजेश त्रिपाठी के बाउन्ड्री वाल बनवाने की तारीफ की। कहा कि यह काम तो पुलिस का है, लेकिन जन सहयोग से जो यह काम हुआ है, उसके लिए सभी बधाई के पात्र हैं। थानाध्यक्ष महत्वपूर्ण पद होता है। टीम भावना से काम करना चाहिए। बताया कि वरिष्ठ नागरिकों के लिए सबेरा योजना चलायी गयी है। वरिष्ठ नागरिकों के लिए बेहतर सेवा देने के लिए काम कर रही है। आने वाले समय में और बेहतर सेवा देने के लिए प्रयत्नशील होंगे। पारदर्शिता व शासन की नीतियों पर अमल किया जा रहा है। अगर कहीं शिकायत मिलती है, तो उच्चाधिकारियों को सूचित करें। आपराधिक सूचनाओं को गोपनीय रखा जायेगा। आपसी सहयोग एवं संवाद बना रहे। थाना के सभी चौकीदारों को कंबल वितरित किया गया। अंत में थानाध्यक्ष राजेश त्रिपाठी ने सभी आगंतुको के प्रति आभार जताया।

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार थाना की साफ-सफाई तथा रंगाई-पुताई व सजावट की मुकम्मल व्यवस्था की गयी थी। संवाद गोष्टी में नागरिकों ने अपने विचार रखे भूतपूर्व शिक्षक चंद्रमा राम ने कहा कि अगर पलिस प्रशासन को हटा दिया जायेगा, तो जंगल राज कायम हो जायेगा। महिला आरक्षी अंबालिका ने शासन की तरफ से महिलाओं के लिए चलाये जा रहे योजनाओं व 112, 1090, 1098, 181 के बारे में विस्तार से बताया।

इस मौके पर दुल्लहपुर व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजेश मद्धेशिया, सर्राफा मंडल के अध्यक्ष श्याम लाल यादव, रामवृक्ष यादव, लालजी यादव, डा. रामअवध यादव, मनीष यादव, संतोष गुप्ता, अशोक यादव, पारस गुप्ता, अजय साहू, विशाल मद्धेशिया, राहुल गुप्ता, सत्यप्रकाश पांडेय, नरेन्द्र मौर्या आदि समस्त पुलिस स्टाफ मौजूद रहे।
'