Today Breaking News

सोशल मीडिया पर सांप्रदायिक पोस्ट शेयर करने पर भाजपा नेता गिरफ्तार

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गोरखपुर। सोशल मीडिया में आपत्तिजनक पोस्ट करने पर महराजगंज जिले की कोल्हुई पुलिस ने भाजपा नेता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई एसपी के निर्देश पर हुई। करीब आधा दर्जन लोगों ने विभिन्न मामलों में ट्वि‍टर पर शिकायत दर्ज कराई है। साइबर सेल सभी मामलों की जांच में लगी है।

कोरोना वायरस को फैलाने के लिए कुछ लोगों ने फेसबुक पर सांप्रदायिक पोस्ट किया। आरोप है कि भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला मंत्री देवानंद देवराज ने भी इस पोस्ट को फेसबुक पर शेयर कर दिया। इसकी जानकारी जब दूसरे संप्रदाय के लोगों को हुई तो उन्होंने ट्वि‍टर पर मामले की शिकायत दर्ज कराई। साइबर सेल की ओर से मामले की जांच की गई। एसपी के निर्देश पर कोल्हुई थाने में भाजपा नेता के खिलाफ आइटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। एसओ कोल्हुई राम सहाय चौहान ने कहा कि आपत्तिजनक पोस्ट पर भाजपा नेता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। विधिक कार्रवाई पूर्ण होने के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया है। इस तरह की हरकत करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। इकबाल सिद्धकी नाम के युवक ने ट्वि‍टर पर डीएम व एसपी को टैग करते हुए शिकायत दर्ज कराई है।

लॉकडाउन को लेकर एसपी की सख्ती के बाद हरकत में महकमा
पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवान की फटकार के बाद पुलिस हरकत में आ गई। लॉकडाउन के पालन के लिए फिर से जगह-जगह पर वाहनों को रोककर जांच की गई। बिना मेडिकल इमरजेंसी के किसी को बाहर नहीं निकलने की चेतावनी दी गई। सक्सेना चौराहे पर यातायात  प्रभारी बरजोर ङ्क्षसह, उप निरीक्षक कंचन राय वाहनों की जांच में लगी रहीं। दोपहर तक करीब दो दर्जन से अधिक वाहनों का चालान किया गया। कोतवाल सर्वेश सिंह लोगों से घरों में रहने की अपील करते देखे गए। दोपहर बाद नगर की सभी सड़कों पर सन्नाटा छा गया। कोरोना मरीजों के जिले में मिलने से लोग घरों में रहना ठीक समझ रहे हैं। सुबह भी सड़कों पर वाहन कम चले। परतावल में वाहनों की जांच की गई।

सड़क पर उतर कर एसपी खुद दे रहे चेतावनी
उप निरीक्षक रामचरन की ओर से बाहर नहीं निकली की चेतावनी देते हुए लोगों से घरों में रहने की बात कहीं गई। करीब दो घंटे तक चौकी के सामने जांच की गई। ड्यूटी व इमरजेंसी वाहनों को ही इंट्री मिली। लगभग यहीं नजारा पूरे जिले में देखने को मिला। लॉकडाउन का सख्ती से पालन करने के लिए खुद एसपी सेट पर आकर लोगों को घर में रहने की चेतावनी दे रहे है। उन्होंने साफ कह दिया कि बिना सख्ती के लाकडाउन का पालन नहीं हो पाएगा। ऐसे में बेवजह सड़कों पर घूमने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए, ताकि कोरोना वायरस की चेन को तोड़ा जा सके। एसपी की फटकार के बाद पुलिस महकमा हरकत में आ गया है। जिले के सभी सड़कों पर पुलिस की सख्ती देखी जा रही है। जांच के बाद पूरी तरह से संतुष्ट होने पर पुलिसकर्मी वाहनों को छोड़ रहे हैं। रविवार को सड़कों पर भीड़ सामान्य रही। सक्सेना तिराहा, बलिया नाला, हनुमानगढ़ी, कालेज रोड पर सन्नाटा रहा।
'