Today Breaking News

लखनऊ में प्रदेश के सबसे उम्र के बच्चे का कोरोना वायरस पॉजिटिव, मां के साथ KGMU में भर्ती

गाजीपुर न्यूज़ टीम, लखनऊ. कोरोना वायरस संक्रमण काल में उत्तर प्रदेश में स्थिति नियंत्रण के बाद भी भयावाह हो रही है। उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण से मौत के मुंह में जाने वाला बस्ती का युवक जहां सबसे कम उम्र का मृतक साबित हुआ, वहीं अब सूबे की राजधानी लखनऊ में प्रदेश के सबसे कम उम्र के बच्चे में कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया है।

लखनऊ में कनाडा से लौटी महिला राजधानी की पहली पॉजिटिव थी। वह अब स्वस्थ होकर अपने घर पर है जबकि उसकी सास व ससुर के बाद अब उसका ही दो वर्ष का बच्चा पॉजिटिव हैं।

लखनऊ में कनाडा से लौटी महिला में 11 मार्च को कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी। यह ठीक हो गई थी। उसके सास-ससुर में कोरोना पॉजिटिव होने पर कमांड हॉस्पिटल में भर्ती किया गया। वहीं परिवार के सात लोग सिविल अस्पताल में आइसोलेट किये गए। इसमें महिला के ढाई वर्षीय बच्चे में कोरोना पॉजिटिव मिला। अब इस बच्चे को केजीएमयू में भर्ती किया जाएगा। उसको शिफ्ट करने की तैयारी की जा रही है।

इस दो वर्ष के बच्चे की कनाडा से लौटी डॉक्टर मां कुछ दिन पहले ही डिस्चार्ज हुई थीं। अब उनको एक बार फिर बच्चे के साथ किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी में शिफ्ट किया गया है। बच्चे को सिविल अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में रखा गया था। अब उसे सीएमओ ने सिविल अस्पताल से केजीएमयू रेफर कर दिया है।

उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस का प्रकोप लगातार बढ़ता ही जा रहा है। लखनऊ स्थित किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी की लैब ने सोमवार को 18 और लोगों में कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि की है। इनमें छह लखनऊ, आठ सीतापुर, दो आगरा तथा एक-एक प्रयागराज व कौशांबी के हैं। 

'