Today Breaking News

मौलाना साद को पकड़वाने वाले को मिलेगा 51 हजार का इनाम, अंतरराष्ट्रीय शूटर वर्तिका सिंह ने की घोषणा

गाजीपुर न्यूज़ टीम, हजरत निजामुद्दीन में तब्लीगी जमात के आयोजक मौलाना साद को पकड़वाने वाले को 51 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की गई। यह घोषणा अंतरराष्ट्रीय शूटर वर्तिका सिंह ने की।  वर्तिका सिंह ने सरकार से मांग की है कि मौलाना साद पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किया जाए। उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए। मौलाना साद पर देश की जनता को कोरोना महामारी के संकट में डालने का आरोप लगाया है। 

उन्होंने एक वीडियो शेयर किया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। अंतरराष्ट्रीय शूटर वर्तिका सिंह ने कहा कि लॉक डाउन के दौरान दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन में तब्लीगी जमात के हजारों लोगों को जुटाकर मौलाना साद ने पूरे देश को बड़े संकट में डाल दिया है। 

यहां से निकले हजारों लोगों में कोरोना वायरस के लक्षण पाए गए हैं। इसके कारण पूरे देश में संक्रमण काफी तेजी से फैला। मौलाना साद ने देश के साथ गद्दारी की है। उसके खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। 

वर्तिका सिंह ने वीडियो में कहा कि वह देश की जिम्मेदार नागरिक व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी होने के कारण यह घोषणा करती हैं कि जो भी व्यक्ति, पुलिस या प्रशासन का जिम्मेदार मौलाना साद को पकड़वाएगा। 

उसे वह अपनी तरफ से 51 हजार रुपये का इनाम देंगी। उन्होंने देश के नागरिकों से इस काम में सहयोग करने की अपील की है। कहा कि मौलाना साद के पकड़े जाने के बाद ही देश सुरक्षित हो सकेगा।

'