Today Breaking News

भीड़ से निपटने को भारतीय स्टेट बैंक की नई व्यवस्था, खाता नंबर से भुगतान तिथि तय

गाजीपुर न्यूज़ टीम, लखनऊ। कोरोना से उपजे हालात के चलते जरूरतमंदों को सरकार द्वारा उनके खातों में राहत रकम भेजने के बाद बैंकों में होने वाली भीड़ से निपटने के लिए बैंकों ने नई व्यवस्था शुरू की है। इसके तहत लोगों को कोरोना संक्रमण से बचने के लिए प्रधानमंत्री जन धन योजना के सभी खाताधारकों के लिए दिन निर्धारित किए गए हैं।

जरूरतमंदों को भुगतान में किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े, इसके खातों के अंतिम डिजिट (क्रमांक) के आधार पर तारीख तय की गई है। इसके तहत कुछ ऐसी व्यवस्था रहेगी। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के जनसंपर्क एवं सामाजिक सेवा बैंक के सहायक महाप्रबंधक योगेश कुमार टंडन ने जनधन खाता धारकों से निर्धारित तारीख पर ही भुगतान के लिए अपील की है।

खाता का अंतिम क्रमांक     भुगतान की तिथि

0 एवं 1                             3 अप्रैल 2020

2 एवं 3                             4 अप्रैल 2020

4 एवं 5                             7 अप्रैल 2020

6 एवं 7                             8 अप्रैल 2020

8 एवं 9                             9 अप्रैल 2020

अधिकारियों ने डिजिटल ट्रांजैक्शन की अपील
बैंक ऑफ इंडिया के महाप्रबंधक बृजलाल ने बताया है कि एटीएम व ई लॉबी समय-समय पर सैनिटाइज कराए जा रहे हैं। सभी शाखा प्रमुख को निर्देश दिए गए हैं कि शाखा परिसर में बैंक कर्मचारी व ग्राहकों के बीच कम से कम एक मीटर की शारीरिक दूरी बनाए रखना सुनिश्चित कराएं। 
'