Today Breaking News

डायल 112 सेवा के छह कर्मी कोरोना पॉजिटिव, 48 घंटा प्रभावित रहेंगी सेवाएं

गाजीपुर न्यूज़ टीम, लखनऊ, उत्तर प्रदेश पुलिस की आकस्मिक सेवाओं पर भी कोरोना वायरस का बड़ा असर हो गया है। सूबे में कई आकस्मिक सेवाओं का एक नम्बर 112 से निदान करने वाली सेवा प्रदाता के पांच कर्मियों की कोरोना वायरस रिपोर्ट पॉजिटिव आने से 48 घंटे तक यहां का काम बाधित रहेगा।

डॉयल 112 के एडीजी असीम अरुण ने बताया कि 48 घंटा तक यूपी डायल 112 मुख्यालय की सेवाएं प्रभावित रहेंगी। अस्थाई तौर पर 48 घंटे के लिए 112 की सेवाएं प्रभावित होंगी। आज 112 तकनीकी टीम के सर्वर एरिया बिल्डिंग को 48 घंटे के लिए बंद किया जाएगा। शनिवार को डायल 112 पुलिस आपातकालीन सेवा के पांच कर्मी पॉजिटिव मिलने के बाद से यह निर्णय लिया गया है। यूपी डायल 112 तकनीकी टीम के पांच कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव हैं। यहां पर एक कर्मी के पॉजिटिव पाए जाने के बाद 30 लोगों का टेस्ट हुआ था।

जिनमें से पांच और पॉजिटिव मिले। जिससे बिल्डिंग बंद करके 48 घंटे के लिए सैनिटाइज किया जाएगा। अब इसके कर्मी वर्क फ्रॉम होम और प्रयागराज केंद्र कॉल सेंटर से आपात कॉल सेवा लेंगे। हम लोग 112 आपातकालीन सेवा ना मिलने पर 1073 मिलाकर मदद मांग सकेंगे। इसके अलावा पुलिस 112 ट्विटर आज और कल फेसबुक के साथ सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक्टिव रहेगा। लोग इसके व्हाट्सएप नंबर 7570000100 और 7233000100 पर भी मदद ले सकेंगे।
एडीजी ने कहा कि अब 48 घंटे के लिए किसी भी कर्मचारी के आने पर रोक लगी है। कोविड की चुनौती से हम और आप सभी अवगत हैं। हम इससे बचाव के उपाय में लगे हैं। यहां पर संक्रमित सभी लोग तकनीकी टीम के हैं जो सर्वर एरिया में काम करते हैं। हम उनका चिकित्सकीय प्रबंध हम कर रहे हैं। सीएमओ लखनऊ की राय के अनुसार यह करना है।

उन्होंने कहा कि आज दोपहर की शिफ्ट पूरी कर कार्यालय में स्थित कर्मी घर जाएंगे। इसके बाद शाम की शिफ्ट के कर्मी नहीं आएंगे। आज ही हम इस भवन का नगर निगम के सहयोग से सैनेटाइजेशन कराएंगे। इस दौरान हमारी बिल्डिंग से सभी व्यक्तियों को 48 घंटा के बाहर रखा जाएगा। आज हम सैनेटाइजेशन के साथ ही धुंआ भी कराएंगे। वैसे तो यहां पर तीन बार सैनेटाइजेशन होता है, लेकिन अब हर क्षेत्र का कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि नागरिकों को सूचित किया जा रहा है कि कॉल न मिलने पर हमारे सोशल मीडिया हैंडल पर या 1073 मिला कर सीधे जनपद नियंत्रण कक्ष में अपनी सभी शिकायत दर्ज करायें।
असीम अरुण ने बताया कि हमने अपने 140 कर्मियों को कम्प्यूटर की सुविधा उपलब्ध करा दी है। जिससे कि वह लोग घर से काम को अंजाम देंगे। हमारा काम प्रभावित जरूर होगा, लेकिन बिल्कुल बंद नहीं होगा। हो सकता है थोड़ा विलंब हो, लेकिन हम जिला व मंडल स्तर पर सुविधा देंगे।

असीम अरुण ने कहा कि इस दौरान मीडिया के साथियों से अनुरोध है कि निम्न सोशल मीडिया हैंडल्स को प्रचारित करने की कृपा करें। 

Twitter: @112UttarPradesh / Call 112

Facebook page: @112UttarPradesh / Call 112

Instagram: @112UttarPradesh / Call 112

WhatsApp: 7570000100

SMS: 7233000100