Today Breaking News

मुख्तार अंसारी गिरोह के अवैध बूचड़खाने का भंडाफोड़

गाजीपुर न्यूज़ टीम, मऊ. चर्चित विधायक मुख्तार अंसारी के आपराधिक गैंग पर शासन की कार्रवाई का दौर शुरू हो गया है। उनके अवैध वसूली गैंग पर फंदा कसने के बाद अब अंतरराज्यीय आपराधिक गैंग के संरक्षण में दो दशकों से चल रहे अवैध बूचड़खाने का पुलिस ने शुक्रवार को भंडाफोड़ किया। पुलिस ने छापेमारी करते हुए 08 अवैध कटान माफियाओं के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई की। इनमें से पांच को गिरफ्तार भी कर लिया। मौके से दो दर्जन जानवर तथा 800 किलोग्राम मांस भी बरामद हुआ। पुलिस ने तीन फरार आरोपितों के विरुद्ध 25-25 हजार का इनाम घोषित कर दिया है।

नगर कोतवाली क्षेत्र के बीचो-बीच लगभग 20 वर्षों से अवैध रूप से नगर पालिका के जर्जर भवन में अवैध बूचड़खाना संचालित हो रहा था। शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर भारी संख्या में पुलिस बल ने छापेमारी की। इसमें 11 लोगों को दो दर्जन जानवर व 800 किलोग्राम मांस के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बताया कि यह अवैध बूचड़खाना मुख्तार अंसारी के गुर्गों की शह पर शहर के बीचो-बीच पिछले दो दशकों से लगातार संचालित हो रहा था। गैंग चार्ट तैयार कर शुक्रवार को 08 अभियुक्तों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत एफआइआर दर्ज कराई गई। इसमें से 05 को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया। साथ अवैध कटान से अर्जित संपत्ति को गैंगस्टर एक्ट में जब्त करने की कार्रवाई भी प्रारंभ कर दी गई है। गैंगस्टर एक्ट में इन पर हुई कार्रवाई

1- गैंग लीडर शकील अहमद उर्फ बबलू निवासी पठानटोला थाना कोतवाली मऊ।

2- अखलाक अहमद निवासी पठानटोला थाना कोतवाली मऊ।

3- जावेद अख्तर निवासी अलाउद्दीनपुरा थाना कोतवाली मऊ।

4- अब्दुर्रहमान निवासी अलाउद्दीनपुरा थाना कोतवाली मऊ।

5- अजमल कुरैशी निवासी अलाउद्दीनपुरा थाना कोतवाली मऊ। इन पर घोषित हुआ इनाम

1- शकील अहमद निवासी अलाउद्दीनपुरा थाना कोतवाली मऊ।

2- रिजवान अहमद निवासी माहुल थाना अहरौला जनपद आजमगढ़।

3- मोहम्मद कैफ निवासी माहुल थाना अहरौला जनपद आजमगढ़।