प्रधान ने लाठी डंडे से पीटकर बेटे की हत्या की
गाजीपुर न्यूज़ टीम, आजमगढ़। आजमगढ़ में मेंहनगर के गद्दीपुर गांव में गुरुवार की रात प्रधान का उसके नशेड़ी पुत्र से विवाद हो गया। प्रधान ने लाठी डंडा से पीटकर पुत्र को अधमरा कर दिया। रात में ही उसकी मौत हो गई। शुक्रवार की सुबह परिजन शव के अंतिम संस्कार की तैयारी कर रह रहे थे। गांव के लोगों की सूचना पर पर श्मशान घाट पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रधान को पुलिस ने हिरासत में लिया है।
मेंहनगर थाना क्षेत्र के गद्दीपुर गांव निवासी हवलदार यादव पुत्र स्व. कतवारू यादव गांव के प्रधान है। उनका 20 वर्षीय पुत्र विशाल यादव उर्फ नाटे यादव नशे का आदी था। गांव के लोगों ने बताया कि गुरुवार की रात में विशाल अपने कुछ साथियों के साथ शराब के नशे में घर पहुंचा। वह नशे की हालत में पिता से गाली गलौज करने लगा तथा मारपीट दिया। इसके बाद पिता व परिवार के लोगों के विशाल की जम कर धुनाई की। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
उपचार के अभाव में रात में उसकी मौत हो गई। परिवार के लोगों शव का अंतिम संस्कार करने के लिए तैयारी कर रहे थे। शव के लिए चिता तैयार हो गई थी। इसी बीच गांव के किसी व्यक्ति ने डायल 112 पर सूचना दे दी। कुछ देर बाद पुलिस श्मशान घाट पर पहुंच गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के चाचा केदार नाथ यादव ने बताया कि गुरुवार की हवलदार यादव को उनका पुत्र विशाल उर्फ नाटे शराब पी कर गाली दे रहा था। जिसे लेकर पिता पुत्र में मारपीट हो गई। रात में विशाल के पेट में दर्द होने लगा, शुक्रवार की भोर में विशाल की मौत हो गई। शव का अंतिम संस्कार गांव के पास मगई नदी तट पर करने की तैयारी चल रही थी। पुलिस ने रोक दिया शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक तीन भाई में दूसरे स्थान पर था। मेंहनगर थाना प्रभारी दुजेन्द्र कुमार सिंह ने बताया युवक की मौत संदिग्ध है। पिता को हिरासत में लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही स्थिति स्पष्ट होगी।
