Today Breaking News

गोरखपुर में 80 साल की महिला से दरिंदगी, आरोपित नेपाली युवक गिरफ्तार

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गोरखपुर. गोरखपुर के एक स्‍कूल परिसर में नेपाल की रहने वाली बुजुर्ग महिला से हैवानियत करने वाले युवक को गोरखनाथ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया आरोपित नेपाल के कालीकोट जिले का रहने वाला है। मेडिकल कॉलेज के डॉक्‍टर व पीडि़त का बयान दर्ज करने के बाद पुलिस ने दर्ज हुए चोरी के प्रयास के मुकदमे में दुष्‍कर्म की धारा बढ़ा दी है। गोरखनाथ थानेदार ने आरोपित को रिमांड मजिस्‍ट्रेट की कोर्ट में पेश किया जहां से जेल भेज दिया गया। 
नेपाल का रहने का रहने वाला युवक गोरखनाथ क्षेत्र में स्थित प्राइवेट स्‍कूल में चौकीदार करता है। पत्‍नी, बच्‍चों के साथ ही अपनी 80 साल की मां के साथ स्‍कूल परिसर में रहता है। रात में बुजुर्ग महिला स्‍कूल के बरामदे सोई थी और बेटा छत पर मौजूद था। इसी दौरान एक 30 साल का युवक चोरी करने इरादे से परिसर में दाखिल हो गया। बरामदे में सोई बुजुर्ग महिला के साथ मारपीट कर दुष्‍कर्म किया। हैवानियत की वजह से महिला के प्राइवेट पार्ट्स से रक्तस्राव होने लगा था। 

नशे में था आरोपित
नशे में होने की वजह से आरोपित भाग नहीं पाया। सुबह घटना की जानकारी होने पर बेटे ने पुलिस को सूचना। आरोपित को हिरासत में लेकर गोरखनाथ पुलिस ने बुजुर्ग महिला को मेडिकल कॉलेज गायनी वार्ड में भर्ती कराया था जहां देर रात उसकी सर्जरी भी करनी पड़ी थी। सीओ गोरखनाथ प्रवीण सिंह ने बताया कि पकड़ा गया आरोपित आकाश बंजारा नेपाल में कालीकोट जिले के मानवा गांव का रहने वाला है और नशे का आदी है। महिला के बेटे ने उसके खिलाफ चोरी का प्रयास करने का मुकदमा दर्ज कराया था। मेडिकल रिपोर्ट, डॉक्‍टर व पीडि़त के बयान के आधार पर दुष्कर्म की धारा बढ़ा दी गई है।