Today Breaking News

अश्लील हरकत करने से मना करने पर युवक ने चाकू मारकर मां बेटी को किया घायल

गाजीपुर न्यूज़ टीम, बलिया. अश्लील हरकत करने से मना करने पर गुस्साए युवक ने चाकू से वार कर मां बेटी को घायल कर दिया। दोनों का उपचार फ‍िलहाल सीएचसी पर चल रहा है। घटना सोमवार को सुबह की है। घटना को अंजाम देने के बाद युवक भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की बाबत विस्तृत जानकारी हासिल की।घायल महिला ने पुलिस को युवक पप्पू के विरुद्ध नामजद तहरीर दी है।

महिला के अनुसार वह अपनी पुत्रियों संग आवास पर अकेली थीं। घटना के समय वह रसोई में खाना बना रहीं थीं। अचानक पडोसी युवक ने अश्लील हरकत करना शुरू कर दिया। इस बाबत मना करने पर गाली गलौज करने लगा। इस दौरान युवक ने महिला और बेटी पर चाकू से कई वार कर उनको जख्‍मी कर दिया। इसके बाद वह मूर्छित होकर गिर पडीं। यह देख उनकी पुत्री रीतू बाला 18 वर्ष ने शोर करना शुरु किया तो युवक ने उस पर भी चाकू से वार किया जिससे उनके हाथ पर कई जगह जख्म हो गए।


चाकू मारने की घटना की जानकारी होते ही शोर मचने पर लोग पहुंचते इससे पहले ही युवक फरार हो गया। इस घटना में युवक की मां और दो बहनों को भी आरोपी बनाया गया है। इससे पूर्व गत 13 मार्च को भी आरोपी युवक व परिवार में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। उस समय पुलिस ने आरोपित युवक पप्पू पर शांति भंग की कार्रवाई भी की थी। घटना के बाद से परिवार दहशत में है। लोगों ने घटना की निंदा करते हुए आरोपी को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की है। चेताया है कि 24 घंटे के भीतर यदि आरोपी युवक की गिरफ्तारी नही हुई तो विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

 
 '