Today Breaking News

सोनम कपूर ने अब जिम वर्कआउट के बाद दिखायीं एब्स...

गाजीपुर न्यूज़ टीम, नई दिल्ली. सोनम कपूर कुछ वक़्त पहले ही मुंबई लौटी हैं। हाल ही में बहन रिया कपूर की शादी में सोनम पारम्परिक लिबास पहने हुए नज़र आयी थीं। पिछले महीने सोनम की जब लंदन से मुंबई वापसी हुई थी तो सोशल मीडिया में कुछ यूज़र्स ने उनकी ड्रेस देखकर उनकी प्रेग्नेंसी को लेकर कयासबाज़ी शुरू कर दी थी, जिसके बाद सोनम ने अपने पीरियड के पहले दिन जिंजर टी पीते हुए फोटो पोस्ट करके इन अफ़वाहों का जवाब दिया था।

अब सोनम ने अपना एक वीडियो इंस्टाग्राम स्टोरी में शेयर किया है, जो जिम वर्कआउट का है। इस वीडियो में सोनम स्पोर्ट्स ब्रा और लैगिंग्स पहन रखी है। ऐसा लगता है कि सोनम अपनी अपनी स्वेट शर्ट उठाकर आइने में देखकर वीडियो बना रही हैं, जिसमें उनकी टोंड एब्स और फिगर देखी जा सकती है। सोनम के इस वीडियो को कुछ इंस्टाग्राम एकाउंट्स से भी शेयर किया गया है, जहां फैंस ने उनकी फिगर और फिटनेस की तारीफ़ की है।

इससे पहले सोनम ने इंस्टाग्राम पर पति आनंद आहूजा के साथ एक कोज़ी फोटो शेयर की थी, जिसके साथ उन्होंने लिखा था कि वो आनंद को बुरी तरह मिस कर रही हैं और उनसे मिलने के लिए बेक़रार हैं। सोनम क़रीब एक साल बाद लंदन से मुंबई लौटी थीं। लॉकडाउन में ढील होने के बाद ही पिछले साल वो पति आनंद आहूजा के साथ लंदन चली गयी थीं। सोनम की फ़िल्मों की बात करें तो उन्होंने सुजॉय घोष की फ़िल्म ब्लाइंड की शूटिंग पूरी की है, जिसे शोम मखीजा निर्देशित कर रहे हैं। 

सोनम को हाल ही में संजय लीला भंसाली के दफ़्तर के बाहर स्पॉट किया गया था, जिसके बाद भंसाली के साथ काम करने के कयास लगाये जाने लगे थे। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया कि इसमें कोई सच्चाई नहीं है। सिनेमाघरों में सोनम की आख़िरी रिलीज़ ज़ोया फैक्टर है, जो 2019 में आयी थी। पिछले साल वो नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हुई फ़िल्म एके वर्सेज़ एके में नज़र आयी थीं, जिसमें उन्होंने अनिल कपूर की बेटी का रोल निभाया था। इस फ़िल्म में अनिल कपूर बॉलीवुड एक्टर ही बने थे, जबकि अनुराग कश्यप एक निर्देशक के रोल में थे।

'