Today Breaking News

PGT Interview Schedule 2021: यूपी पीजीटी भर्ती के इंटरव्यू 5 अक्तूबर से शुरू होंगे, यहां पढ़ें किस विषय के कब होंगे

गाजीपुर न्यूज़ टीम, लखनऊ. PGT 2021 Interview Schedule: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड, UPSESSB द्वारा पीजीटी भर्ती के लिए साक्षात्कार मंगलवार, पांच अक्तूबर से शुरू होने वाले हैं। इंटरव्यू की प्रक्रिया 20 अक्तूबर, 2021 तक जारी रहेगी। यूपीएसईएसएसबी ने बीते हफ्ते ही इंटरव्यू शेड्यूल जारी किया था। इससे पहले पीजीटी परीक्षा का परिणाम जारी किया गया था। यूपीएसईएसएसबी पीजीटी भर्ती इंटरव्यू की अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों के लिए इस खबर को पूरा पढ़ना चाहिए। अन्य अपडेट के लिए आप UPSESSB की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।  

PGT 2021 Interview Schedule

बता दें कि पीजीटी भर्ती परीक्षा 2021 का आयोजन UPSESSB की ओर से 17 और 18 अगस्त, 2021 को किया गया था। 24 अगस्त को फाइनल रिजल्ट के साथ अंतिम उत्तर कुंजी भी जारी कर दी गई थी। अंतिम परिणाम की गणना फाइनल आंसर की के आधार पर की जाती है। पोस्ट ग्रेजुएट टीचर भर्ती की लिखित परीक्षा जीव विज्ञान, भौतिकी, रसायन विज्ञान, गणित, संस्कृत, कला, अंग्रेजी, तर्कशास्त्र, मनो विज्ञान, गृह विज्ञान, सैन्य विज्ञान और संगीत वाद्ययंत्र सहित विषयों के लिए आयोजित की गई थी। हमने नीचे परिणाम की देखने की प्रक्रिया और चरणों का उल्लेख किया है। इसके साथ ही आगे की प्रक्रिया- इंटरव्यू शेड्यूल, इंटरव्यू एडमिट कार्ड आदि की जानकारी भी दी गई है। 

UPSESSB 2021 पीजीटी भर्ती का साक्षात्कार कार्यक्रम

05 अक्तूबर से 14 अक्तूबर, 2021: अंग्रेजी, गणित, कला, रसायन विज्ञान, भौतिकी, जीव विज्ञान, मनोविज्ञान, लॉजिक, सैन्य विज्ञान, संगीत वाद्ययंत्र आदि विषयों के शिक्षकों की भर्ती के लिए साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे। 

16 अक्तूबर से 20 अक्तूबर, 2021: संस्कृत और गृह विज्ञान विषय के शिक्षकों की भर्ती के लिए साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे। 

UPSESSB पीजीटी भर्ती का परिणाम ऐसे देखें

  • उम्मीदवारों को UPSESSB परिणाम 2021 की जांच और डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करना होगा।
  • यूपीएसईएसबी की आधिकारिक वेबसाइट upsessb.org पर जाएं।
  • स्क्रीन पर एक होम पेज दिखाई देगा, 'लिखित परीक्षा परिणाम (विज्ञापन संख्या 02/2021 टीजीटी, पीजीटी)' नाम के लिंक पर क्लिक करें।
  • आवेदन संख्या और जन्म तिथि जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें। आगे बढ़ने के लिए लॉगिन बटन पर क्लिक करें।
  • परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा। रिजल्ट चेक करें और डाउनलोड करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें। 

'