Today Breaking News

गाजीपुर में स्मृति ईरानी बोली- गुंडों पर बुल्डोजर चलने पर सपा को हो रहा दर्द

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. केंद्रीय कैबिनेट मंत्री स्मृति ईरानी रविवार को लंका मैदान से भाजपा के जन विश्वास यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने पहुची। जिले से आरम्भ हो रही यात्रा पूरे काशी क्षेत्र के विभिन्न जनपदों में जाएगी। 

इसका समापन अमेठी में होगा। इससे पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी लंका मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। इनके साथ कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या और बृजेश पाठक भी रहेंगे। दोनों मंत्री यात्रा के साथ-साथ चलेंगे। स्मृति ईरानी ने सम्बोधित करते हुए कहा किग़ाज़ीपुर में माफिया की छाती पर बुलडोजर चल रहा। गुंडों पर बुल्डोजर चलने पर सपा को दर्द हो रहा है। माफियाओं पर बुल्डोजर चला,क्योकि स्टेरियिंग जनता के हाथ मे है। 

जनता की इच्छा थी कि माफियाओं,गुंडों पर बुल्डोजर चले। एक गरीब माँ के बेटे देश का प्रधान सेवक बना। कोविड की समस्या में पीएम ने अनाज के गोदाम गरीबों के लिए खोल दिया। प्रधान सेवक ने देश मे मुफ्त वैक्सीन लोगों तक पहुंचाई। अखिलेश यादव ने गरीबों को वैक्सीन लगवाने से मना किया,खुद लगवा ली। कुछ लोग चुनाव आने पर हिन्दू होने का दावा करते हैं। हिन्दू कभी अपनी जननी के टुकड़े होने की बात नही करेगा। हिन्दू कभी अपनी सेना से प्रमाण नही मांगेगा। 

चुनाव में जनता का इंजेक्शन सपा को लगेगा। शहर के लंका मैदान में स्मृति ईरानी ने बीजेपी की जन विश्वास यात्रा का शुभारम्भ किया। यह यात्रा दो दिनों तक गाजीपुर के सभी सातों विधानसभा क्षेत्र में भ्रमण करेगी। यात्रा 21 दिसंबर को सकलडीहा के रास्ते चंदौली सीमा में प्रवेश करेगी। चंदौली की सभी विधानसभा में भ्रमण करने के बाद 22 दिसम्बर को सोनभद्र जिले की सीमा में यात्रा प्रवेश करेगी। 23 दिसंबर को मिर्जापुर जाएगी। रात में ही यहां से प्रयागराज जिले की सीमा में प्रवेश करेगी। 

25 दिसंबर कौशाम्बी के विधानसभा में भ्रमण कर 26 को कुंडा के रास्ते प्रतापगढ़ जिले की सीमा में प्रवेश करेगी। 27 को भदोही की सभी विधानसभा में भ्रमण करेगी। 29 दिसंबर को सेवापुरी के रास्ते वाराणसी जिले की सीमा में प्रवेश करेगी। वाराणसी के सभी विधानसभा क्षेत्रों में जनविश्वास यात्रा भ्रमण करेगी। 30 को जौनपुर की सीमा में प्रवेश करेगी। यहां से कादीपुर के रास्ते सुल्तानपुर की सीमा में प्रवेश करेगी। इसके बाद अमेठी में यात्रा का समापन होगा। इस दौरान कुल चार बड़ी व 31 छोटी जनसभा होगी। यात्रा का कुल 364 जगहों पर स्वागत किया जाएगा।

'