Today Breaking News

ग़ाज़ीपुर में मंदिर के पास चल रहे जुआ के अड्डे पर छापा, 5 जुआरी गिरफ्तार

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. करीमुद्दीनपुर पुलिस जुआ खेलते हुए थाना क्षेत्र के लठ्ठूडीह गांव से पांच लोगों को गिरफ्तार कर उन्हें संबंधित धाराओं में चालान कर दिया। 

थानाध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव ने बताया कि थाना क्षेत्र के लठ्ठूडीह गांव स्थित देवी माता के पास सुनील कुमार गुप्ता पुत्र सुभाष चंद्र गुप्ता, अरुण राम पुत्र रामायण राम, संतोष चौहान पुत्र राजनाथ चौहान, अशोक कुमार राम पुत्र भरत राम व भारत राम पुत्र त्रिभुवन राम को जीव खेलते हुए पकड़ा गया।

उन्हें थाने लाकर उनके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर उनका चालान कर दिया गया।

'