Today Breaking News

पंखा बंद करने वाले दिन आ गए, पढ़ लीजिए मौसम का अपडेट

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, नई दिल्ली. देशभर में मॉनसून अपने अंतिम दौर में चल रहा है। इसके साथ ही अब उत्तर प्रदेश के मौसम में भी बदलाव दिखाई देने लगा है। सुबह और शाम के समय अब गर्मी का असर खत्म होता दिख रहा है। आलम ये है कि सुबह के वक्त पंखे तक बंद करने की और चादर ओढ़ने की जरूरत पड़ने लगी है। पिछले कुछ दिनों से मौसम सुहावना बना हुआ है। मौसम विभाग का कहना है कि अब मौसम में कोई खास बदलान देखने को नहीं मिलेगा। नमी का स्तर कम होने से चिपचिपी गर्मी भी अब कम होगी। दोपहर के समय धूप में गर्मी का अहसास जरूर हो सकता है।

बारिश के आसार कम, मौसम रहेगा सुहावना

मौसम विभाग के अनुसार हवाओं में नमी कम होने लगी है। बारिश की अभी संभावना नहीं है। सुबह-शाम का मौसम दो दिनों से अच्छा बना हुआ है। तापमान में अब बहुत अधिक इजाफा होने का आसार नहीं है। सुबह और शाम मौसम काफी खुशनुमा रहेगा। सोमवार को चटख धूप रही। कुछ मौकों पर बादल भी छाए। अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री रहा। यह सामान्य से एक डिग्री कम है। वहीं, न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री रहा। यह सामान्य है। हवा में नमी का स्तर 55 से 93 डिग्री तक बना रहा। रिज में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री से भी नीचे पहुंच गया है। रिज का न्यूनतम तापमान महज 19.8 डिग्री रहा।

आज छाए रहेंगे बादल

अब मंगलवार को आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री तक रह सकता है। इसके बाद 27 से 30 सितंबर तक अधिकतम तापमान 36 से 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 से 24 डिग्री तक रह सकता है। वहीं, अक्टूबर की शुरुआत 37 डिग्री के अधिकतम तापमान से हो सकती है। न्यूनतम तापमान 23 डिग्री तक रहेगा। एक अक्टूबर तक मौसम शुष्क ही रहने वाला है।

'