Today Breaking News

वीडियो रिकाॅर्डिंग चालू कर कमरे में फंदे पर झूली विवाहिता, देखकर परिजनों के उड़े होश

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, बलिया. बलिया सदर कोतवाली के कृष्णा नगर मोहल्ले में एक विवाहिता ने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसकी जानकारी होने पर परिजनों के होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतार पोस्टमार्टम को भेजा। आत्महत्या के कारणों को किसी को पता नहीं चल सका।

बलिया शहर के कृष्णा नगर निवासी किराना व्यापारी पिंकू गुप्ता ने जनवरी में रानीगंज निवासी निशा गुप्ता से प्रेम विवाह किया था। निशा पढ़ने में तेज थी। शादी बाद पिंकू पत्नी को लखनऊ में रख कर आईएएस की तैयार करवा रहा था। चार दिन पूर्व दीपावली व छठ मनाने के लिए घर आई थी। परिजनों की माने तो सबकुछ ठीक था। सुबह में सभी को खाना खिलाने व पति के जाने के बाद निशा अपने कमरे में चली गई। 

दोपहर में पति पिंकू खाना खाने आए तो कमरे का दरवाजा बंद था। काफी बोलने के बाद भी दरवाजा न खुलने पर परिजनों को शंका हुई। उन्होंने दरवाजा तोड़ दिया, कमरे के अंदर का नजारा देख सभी के होश उड़ गए। निशा का शव फंदे से लटका था। मोबाइल का रिकार्डिंग चालू था। 

सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम को भेजवा दिया। कोतवाल संजय सिंह ने बताया कि विवाहिता का फंदे पर शव लटका मिला है। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका। पोस्टमार्टम के बाद आगे की कार्रवाई होगी।

'