Today Breaking News

भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह ने मां विंध्यवासिनी के चरणों में नवाया शीश

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, मिर्जापुर. भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह ने विंध्यधाम में हाजिरी लगाते हुए मां विंध्यवासिनी के चरणों में शीश नवाया। विधि विधान से दर्शन पूजन कर मां का आशीर्वाद लिया। उन्होंने बताया कि मां का ही आशीर्वाद है कि आज हम इस मुकाम तक पहुंचे है। इस दौरान उनके साथ आसपास के लोगों ने सेल्फी भी लिया।
बता दें कि चैत्र महीने की पूर्णिमा 23 अप्रैल यानी मंगलवार को मनाई जाएगी। यह दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा के लिए समर्पित है। ऐसा कहा जाता है इस दौरान शुभ कार्य करने से उसका दोगुना फल प्राप्त होता है। यही कारण है कि लोग इस दिन कई प्रकार की धार्मिक विधियां करते है। वहीं ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस दिन दान का भी विशेष महत्व है। ऐसे में श्रद्धालु गंगा स्नान के बाद सीधे मां विंध्यवासिनी दरबार में दर्शन-पूजन करेंगे। इसके बाद दान कर पुण्य लाभ कमाएंगें। 

इस दिन विंध्याचल में दूर-दूर से श्रद्धालु आते हैं और दर्शन-पूजन करते हैं। 200 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा की कमान विंध्याचल में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए है। करीब 200 पुलिसकर्मी विंध्याचल मंदिर सहित पूरे क्षेत्र की सुरक्षा की कमान संभालेंगे। इसमें 15 दारोगा, 40 महिला आरक्षी, 135 पुरुष आरक्षी व हेडकांस्टेबल शामिल हैं।
'