Today Breaking News

गाजीपुर में पाक और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ AAP का प्रदर्शन, POK मुद्दे पर केंद्र को घेरा

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. गाजीपुर में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रौजा ब्रिज के नीचे पाकिस्तान और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
आप जिला अध्यक्ष विवेक राय ने कहा कि भारत सरकार ने मध्यस्थता के कारण पाक अधिकृत कश्मीर को भारत में शामिल कराने का अवसर खो दिया है।

जिला उपाध्यक्ष जावेद अहमद और वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र मौर्य ने कहा कि पाकिस्तान से दृढ़ता से बात करने की जरूरत है। जिला मीडिया प्रभारी नागेंद्र शर्मा ने कहा कि POK को भारत में मिलाने में अब देर नहीं करनी चाहिए।

व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव आनंद उपाध्याय और सलमान सईद ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति की मध्यस्थता से अखंड भारत का सपना दूर हो गया है। किसान प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष नागेंद्र यादव ने आतंकवाद को देश का बड़ा नासूर बताया।

कार्यक्रम में विवेक राय, जावेद अहमद, नागेंद्र शर्मा, सलमान सईद, गोपाल जी वर्मा, आनंद उपाध्याय, नागेंद्र यादव, सुभाष चंद्र मौर्या, अजय वर्मा, मुकेशचंद्र सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
 
 '