प्रेमिका से मिलने पहुंचा फौजी, जबरिया हुई शादी कराई...सात फेरों के बाद दूल्हे को छोड़ा
ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, जालौन. जालौन में एक आर्मी जवान को गर्लफ्रेंड से मिलना भारी पड़ गया। फौजी चुपके से अपनी प्रेमिका से मिलने उसके कॉलेज पहुंचा था। लेकिन, भाई ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया।
इसके बाद गांव में पंचायत हुई। फिर मंदिर में मंडप सजवाया गया और पंडित को बुलाकर मंत्रोच्चारण के साथ दोनों की जबरिया शादी करवा दी गई। फौजी ने मंदिर में ही गर्लफ्रेंड को मंगलसूत्र पहनाया और सिंदूर भरकर सात फेरे लिए। मामला बीते शनिवार, 23 अगस्त का है। वीडियो आज मंगलवार को सामने आया।
पूरा मामला कालपी कोतवाली क्षेत्र का है। गांव के अरविंद सिंह का बेटा अजीत सिंह भारतीय सेना में तैनात है। तीन साल से उसका दिव्या नाम की लड़की से अफेयर चल रहा था। दोनों एक ही कास्ट से आते हैं, लेकिन घर वालों को इनके अफेयर की जानकारी नहीं थी।
अजीत सिरसा कलार के मल्थुआ का रहने वाला है, जबकि दिव्या चुर्खी थाना के नूरपुर की रहने वाली है। दिव्या के गांव में अजीत की रिश्तेदारी थी तो उसका आना-जाना लगा रहता था। इसी बीच दोनों में अफेयर हो गया। दिव्या कालपी डिग्री कॉलेज में बीए की छात्रा है। अजीत इस समय छुट्टी पर घर आया था।
सहेली के घर पर रुका था अजीत शनिवार को दोनों की कॉलेज में मिलने की बात हुई थी। दिव्या घर से कॉलेज जाने की बात कहकर निकली। हरीगंज में वह अपनी सहेली के घर पर रुक गई। शाम तक जब वह घर नहीं पहुंची तो भाई ने तलाश शुरू की और पुलिस से बात की। इसके बाद भाई खुद ही ढूंढते हुए कॉलेज पहुंच गया। वहां से पता करते हुए वह दिव्या और अजीत तक पहुंच गया। वहां दोनों को साथ में पकड़ लिया।
![]() |
लड़की के पिता ने दोनों का आशीर्वाद दिया। |
इसके बाद गांव वालों और घर वालों को इस बात की जानकारी दी। घर के लोग कुछ ग्रामीणों के साथ हरीगंज पहुंच गए। पहले तो घर वालों ने विरोध जताया, लेकिन बाद में गांव वालों के समझाने पर तय हुआ कि दोनों की तुरंत शादी कराई जाएगी। लड़का बाद में शादी करने करने की बात कह रहा था, पर लड़की वाले नहीं माने और तुरंत ही शादी कराने की बात कही।
मंदिर में सजवाया मंडप गांव के पास में ही बने एक मंदिर में तुरंत मंडप सजवाया गया। पंडित को बुलाकर शादी की रस्में शुरू कराई गईं। इस दौरान लड़की के घर वाले भी मौजूद रहे, लेकिन लड़के के घर से कोई नहीं पहुंचा था। लड़का-लड़की ने एक-दूसरे को जयमाला पहनाया, इसके बाद लड़की की मांग भरकर मंगलसूत्र पहनाया। भाई ने पैर पूजन किया और बाद में पिता ने भी लड़की को आशीर्वाद दिया।
शादी के बाद फौजी अजीत सिंह मौके से चला गया और बाद में लड़की को विदा कराने आने की बात कही। अभी तक लड़की की विदाई नहीं हुई है और वह अपने मायके में ही है। लेकिन, परिजनों ने अभी पुलिस से कोई शिकायत नहीं की है।
गांव वालों के सामने शादी वीडियो में साफ दिख रहा है कि मंदिर में परिजनों और ग्रामीणों के बीच पंडित मंत्रोच्चारण कर विवाह की रस्में पूरी करवा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि दोनों लंबे समय से एक-दूसरे से गुपचुप तरीके से मिलते थे। मामला जब परिजनों के सामने आया तो उन्होंने समाज में इज्जत बचाने के लिए दोनों की शादी कराना ही बेहतर समझा।
कालपी के सीओ अवधेश कुमार चौहान ने कहा- इस मामले की कोई भी शिकायत थाने में दर्ज नहीं हुई है और न ही कोई परिवारजन हमारे पास पहुंचे हैं। यदि लिखित सूचना आती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।