महिला को दिनदहाड़े छेड़ने वाले का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली; कान पकड़कर बोला- माफ कर दो
ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, मुरादाबाद. मुरादाबाद में बुर्का पहनी महिला से सरेआम छेड़खानी करने वाले आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में पैर में गोली मारकर पकड़ लिया है। सोमवार रात 12 बजे पुलिस चेकिंग कर रही थी, तभी आरोपी बाइक से आया।
![]() |
महिला से छेड़खानी करने वाले आरोपी युवक आदिल को पुलिस ने पैर में गोली मारकर पकड़ लिया। |
पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की तो उसने फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में पुलिस ने उसके बाएं पैर में गोली मार दी। गोली लगते ही वह जमीन पर गिर गया। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
एनकाउंटर की सूचना पर एसपी सिटी अस्पताल पहुंचे। उन्हें देखकर आरोपी कान पकड़कर माफी मांगने लगा। कहा- अब कभी ऐसा नहीं करूंगा, मुझे एक बार माफ कर दो। मुठभेड़ जिगर कॉलोनी में नट बाबा मठ के पीछे रामगंगा घाट पर हुई। आरोपी आदिल (22) से पुलिस ने तमंचा और बाइक बरामद की है। आदिल डिप्टी गंज चौराहे पर प्राइवेट नर्सिंग होम में कंपाउंडर है।
रविवार को डिप्टीगंज गोल कोठी इलाके में महिला से छेड़खानी का वीडियो सामने आया था। महिला ने नागफनी थाने पर घटना की FIR दर्ज कराई थी। कहा था- शाम करीब 6 बजे मैं सब्जी लेकर अपने घर जा रही थी, तभी एक युवक ने गोल कोठी के पास उसे पीछे से पकड़ लिया। उसके साथ छेड़खानी की। शोर मचाने पर युवक भाग निकला।
![]() |
देखिए कैसे युवक ने महिला से छेड़छाड़ की थी... |
पूरी घटना वहां लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई थी। इसके आधार पर पुलिस ने आरोपी आदिल की पहचान की। इसके बाद से जगह-जगह उसकी तलाश में चेकिंग अभियान चला रही थी। डिप्टी गंज गोल कोठी के पास बुर्का पहने एक महिला सड़क पर जा रही थी। तभी एक युवक पीछे से तेज कदमों से आता है। वह वहां खड़ी कार के पास महिला को सरेआम पकड़ लेता है। इसके बाद युवक महिला के साथ करीब 30 सेकेंड तक अश्लीलता करता रहता है।
फिर तेजी से एक तरफ भाग निकलता है। इस दौरान युवक का चेहरा ढका हुआ नहीं था। इसी वजह से कुछ दूरी पर लगे एक CCTV में युवक का चेहरा कैद हो गया है। पुलिस इसी तस्वीर के आधार पर आरोपी युवक की तलाश में जुटी है।