Today Breaking News

गाजीपुर में 54 वाहनों पर 48 हजार का जुर्माना, चालकों में हड़कंप

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. गाजीपुर के दिलदारनगर में पुलिस ने देर शाम विशेष जांच अभियान चलाया। कार्यवाहक थाना प्रभारी सत्येंद्र सिंह चंदेल के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 54 वाहनों पर कुल 48 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।
पुलिस टीम ने बाजार, चौराहों और मुख्य मार्गों पर वाहनों की सघन जांच की। इस दौरान कई वाहन चालक शॉर्टकट रास्तों से निकलने का प्रयास करते पकड़े गए, जबकि कुछ बाइक चालक कार्रवाई से बचने के लिए मौके से फरार हो गए।

गश्त के दौरान पुलिस अधिकारियों ने नागरिकों से कानून व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था पर उनकी प्रतिक्रिया भी ली। अधिकारियों ने उनकी समस्याओं के तत्काल समाधान का आश्वासन दिया।

कार्यवाहक थाना प्रभारी सत्येंद्र सिंह चंदेल ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करना है।

पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों को ऐसे अभियान नियमित रूप से जारी रखने और क्षेत्र में व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।
 
 '