Today Breaking News

गाजीपुर में CM योगी ने होली के अवसर पर हथियाराम मठ पीठाधीश्वर को भेजा उपहार

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने होली के अवसर पर सिद्ध पीठ हथियाराम मठ के पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर भवानी नंदन यति महाराज को उपहार भेजा है। यह उपहार सूचना अधिकारी राकेश कुमार ने भेंट किया।
सूचना अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि यह भेंट उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से संत समाज के प्रति सम्मान और श्रद्धा का प्रतीक है। इस पहल से उपस्थित सभी लोग प्रसन्न दिखाई दिए।

उपहार प्राप्त करने के बाद महामंडलेश्वर भवानी नंदन यति महाराज ने कहा कि यह मुख्यमंत्री की संतों के प्रति उदारता को दर्शाता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह संत समाज को सही मार्ग पर चलने और समाज में अच्छे लोगों को प्रेरित करने के लिए प्रोत्साहित करेगा।

इस अवसर पर राकेश सिंह, योगेश, मुकेश, गुड्डू और शैलेश सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
 
 '