Today Breaking News

गाजीपुर में कार-बाइक की टक्कर, हेलमेट फटा बाइक सवार घायल

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. खानपुर थाना क्षेत्र के फरीदहा गांव के पास आज एक कार और मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई। इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार मामूली रूप से घायल हो गया, जबकि उसका हेलमेट फट गया। टक्कर के बाद कार खाई में पलट गई। दोनों वाहन सवार अपना पता और नाम बताने से कतराते रहे और अंत तक नहीं बताए।
बिहारीगंज से आ रही स्विफ्ट डिजायर कार रामपुर सिधौना की ओर मुड़ते समय एक मोटरसाइकिल से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हेलमेट पहनने का स्पष्ट लाभ मोटर साइकिल सवार को मिला हेलमेट फट जाने के बाद भी बाइक सवार गंभीर चोट से बच गया।

गनीमत रही कि कार और मोटरसाइकिल दोनों के चालक मामूली रूप से घायल हुए। चूंकि दोनों पक्ष स्थानीय थे, उन्होंने आपसी सुलह के बाद मामला निपटा लिया और अपने-अपने घर चले गए।

खानपुर थाने से संपर्क करने पर पता चला कि इस घटना के संबंध में किसी भी पक्ष द्वारा कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है।