Today Breaking News

गाजीपुर में ऑटो नीलगाय से टकराकर पलटा, 12 लोग घायल

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. गाजीपुर के सैदपुर में शनिवार दोपहर एक ऑटो नीलगाय से टकराकर पलट गया। इस हादसे में ऑटो में सवार दो परिवारों की चार महिलाओं, सात बच्चों और ड्राइवर समेत कुल 12 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया है।
ऑटो में परी, आराध्या, लाली देवी, सरिता देवी, आशा देवी और दीपा ड्राइवर के साथ सवार थे। ये सभी मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के सिधौना ग्राम के निवासी हैं। वे कैथी स्थित मार्कण्डेय महादेव मंदिर के दर्शन कर वापस अपने घर लौट रहे थे।

बताया जा रहा है कि ऑटो सड़क पर अचानक आई एक नीलगाय से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे उसमें सवार सभी लोग घायल हो गए।