Today Breaking News

गाजीपुर में विनीत राय हत्याकांड मामले में 3 इनामी आरोपियों के घर नोटिस चस्पा

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. गाजीपुर के चर्चित होटल कारोबारी विनीत राय हत्याकांड में पुलिस ने फरार आरोपियों पर शिकंजा कस दिया है। एक-एक लाख रुपये के तीन इनामी आरोपियों—शंकर पांडे, आलोक दुबे और सोनू यादव—के घरों पर मकान के नक्शे को लेकर नोटिस चस्पा किया गया है। इन सभी को आज सुबह 10 बजे तक उपस्थित होकर जवाब देने का निर्देश दिया गया है।
इस हत्याकांड में कुल चार नामजद आरोपी हैं। इनमें से कमलेश चौधरी पुलिस मुठभेड़ में मारा जा चुका है, जबकि शेष तीन आरोपी अभी भी फरार हैं। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश और छापेमारी कर रही है। इस बीच, मुख्य आरोपी शंकर पांडे के कोर्ट में आत्मसमर्पण करने की सूचना मिलने के बाद जनपद न्यायालय को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

उल्लेखनीय है कि 29 मई की रात होटल कारोबारी आलोक राय के बेटे विनीत राय की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।