गाजीपुर में डीएम-एसपी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए
ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. गाजीपुर के जखनियां तहसील में शनिवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी (डीएम) और पुलिस अधीक्षक (एसपी) ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। इस दौरान प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीमों को निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का मौके पर पहुंचकर निष्पक्ष, पारदर्शी और शत-प्रतिशत गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
वहीं, पुलिस अधीक्षक ने पुलिस अधिकारियों से कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त प्रत्येक प्रार्थना पत्र का निर्धारित समय सीमा के भीतर प्रभावी निस्तारण किया जाए। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि जिन मामलों में उच्च स्तर पर कार्रवाई आवश्यक हो, उनकी रिपोर्ट तत्काल तैयार कर संबंधित अधिकारी को भेजी जाए, ताकि शिकायतों का समयबद्ध समाधान हो सके।
सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान पुलिस और राजस्व विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
