Today Breaking News

गाजीपुर में दो बाइकों की टक्कर से युवक घायल, हायर सेंटर रेफर

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. शनिवार शाम करीब 6 बजे सैदपुर में पंजाब नेशनल बैंक के पास सड़क पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक बुलेट बाइक अनियंत्रित होकर तीसरी बाइक से जा टकराई।

इस हादसे में तीसरी बाइक पर सवार प्रीतम जायसवाल (पुत्र स्वर्गीय मोहनलाल जायसवाल, निवासी जौहरगंज, सैदपुर) गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सैदपुर पहुंचाया गया।

सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने प्रीतम जायसवाल की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया।