Today Breaking News

गाजीपुर में ट्रेन के सामने कूदकर व्यक्ति ने दी जान, परिजनों से पूछताछ कर रही पुलिस

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. भदौरा ब्लॉक क्षेत्र के दिलदारनगर में एक व्यक्ति ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। यह घटना मंगलवार रात करीब 9 बजे दानापुर - पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेल खंड पर दिलदारनगर रेलवे क्रॉसिंग संख्या 85/ए के समीप हुई।
सूचना मिलने पर दिलदारनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और रेलवे ट्रैक से शव को बाहर निकालकर कब्जे में लिया। काफी प्रयासों के बाद मृतक की पहचान दिलदारनगर बाजार निवासी 43 वर्षीय राजेश जायसवाल के रूप में हुई।

मृतक राजेश जायसवाल अपने पीछे पत्नी और दो नाबालिग पुत्र छोड़ गए हैं। वह दिलदारनगर स्थित रघुनाथ कटरे में एक इलेक्ट्रॉनिक की दुकान चलाते थे। उनके पिता विद्यासागर डॉक्टर हैं और करहिया गांव में अपने निजी मकान में मरीजों का इलाज करते हैं।

थानाध्यक्ष योगेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।