Today Breaking News

गाजीपुर में 1 किलो 840 ग्राम गांजे के साथ युवक पकड़ा गया, NDPS एक्ट में केस दर्ज

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. गाजीपुर के बरेसर थाना पुलिस ने मंगलवार को पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के दहेन्दू अंडरपास के पास चेकिंग के दौरान लव उपाध्याय नाम के एक युवक को 1 किलो 840 ग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक, उपनिरीक्षक मोहम्मद रुस्तम खान अपनी टीम के साथ 13 अक्टूबर 2026 को गश्त पर थे। लव उपाध्याय रसूलपुर हबीबुल्लाह, नोनहरा, गाजीपुर का रहने वाला है।

तलाशी लेने पर उसके पास से 1 किलो 840 ग्राम अवैध गांजा मिला। बरेसर थाने में लव उपाध्याय के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 8/20 के तहत केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि लव उपाध्याय का आपराधिक इतिहास है। उसके खिलाफ बरेसर और नोनहरा थाने में पहले भी मामले दर्ज हैं।