Today Breaking News

गाजीपुर में रोडवेज बस की टक्कर से महिला की मौत

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. गाजीपुर में मंगलवार सुबह एक सड़क हादसे में बाइक सवार महिला की मौत हो गई। सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहम्मदपुर चट्टी के पास एक रोडवेज बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। महिला अपने पति के साथ जमानिया जा रही थीं।
टक्कर के बाद महिला सड़क पर गिर गईं और बस का पिछला पहिया उनके सिर पर चढ़ गया। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान दुल्लहपुर थाना क्षेत्र की तारा देवी (52) के रूप में हुई है। उनके पति राम आधार राम (58) जमानिया में प्राथमिक शिक्षक हैं। हादसे के बाद बस चालक बस लेकर मौके से भाग गया। पुलिस ने शव को लेकर शवगृह में रखवा दिया है। दुर्घटना में शामिल बस का नंबर यूपी 78 केटी 1722 बताया गया है। पुलिस पति की शिकायत पर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।