Today Breaking News

हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने मोबाइल फोन बनाने वाली चीनी कंपनी Oppo में जड़ा ताला

गाजीपुर न्यूज़ टीम, ग्रेटर नोएडा। भारत-चीन सीमा पर 20 जवानों  के शहीद होने से गुस्साए लोग चीन के सामानों का बहिष्कार करने की मुहिल चला रहे हैं। धीरे-धीरे दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे भारत में चीनी सामानों के खिलाफ प्रदर्शन लगातार तेज होता जा रहा है। इसी कड़ी में ग्रेटर नोएडा में प्रदर्शनकारियों ने शनिवार को मोबाइल फोन बनाने वाली चीनी फैक्ट्री Oppo के गेट पर ताला लगा गया। मिली जानकारी के मुताबिक, शनिवार को प्रदर्शन के दौरान ग्रेटर नोएडा स्थित चीन की ओप्पो फैक्ट्री मुख्य गेट पर हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने ताला लगा दिया। इस दौरान वहां पर मौजूद फैक्ट्री का सुरक्षा गार्ड बेबस होकर कार्यकर्ताओं की कार्रवाई को देखता रहा। मौके पर पहुंची कार्यकर्ताओं को  समझाने-बुझाने में जुटी है।

ताला लगाने के दौरान हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने पत्रकारों से रूबरू होने के दौरान कहा कि चीन जिस तरह से भारत के साथ व्यवहार कर रहा है, ऐसे में यहां पर चीनी कंपनियों/फैक्ट्रियों को काम करने का कोई अधिकार नहीं है। कार्यकर्ताओं ने Oppo फैक्ट्री को बंद करने की मांग की। वहीं, प्रदर्शन की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची कार्यकर्ताओं को समझाने में जुटी है। बता दें कि Oppp फैक्ट्री ईकोटेक प्रथम थाना क्षेत्र में बनी है.

प्रदर्शनकारियों ने पुलिस को सौंपा ज्ञापन भी सौंपा। इसके अलावा चीना सैनिकों के साथ शहीद हुए भारतीय जवानों की याद में दो मिनट का मौन भी रखा।

गौरतलब है कि चीन की हरकत से जनता में उबाल है। देशभर में चीन के खिलाफ लोगों में जबरदस्त गुस्सा है। 16 जून से देश भर में कहीं पुतले फूंके जा रहे हैं तो कहीं चीन निर्मित सामान का बहिष्कार किया गया है।

इस कड़ी में शुक्रवार को नोएडा सेक्टर-23 में आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों की ओर से बलिदानियों के सम्मान में शोक सभा का आयोजन किया गया। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने बताया कि सेवानिवृत्त सैनिकों व निवासियों ने शोक सभा में हिस्सा लिया। इस दौरान सेक्टर के मुख्य गेट से लेकर कम्युनिटी सेंटर तक कैंडल मार्च निकालकर बलिदानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की।