Today Breaking News

गाजीपुर: बेसहारा पशुओं का अड्डा बना चौराहा

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर शादियाबाद क्षेत्र के प्रमुख सड़क और चौराहे बेसहारा पशुओं का अड्डा बन गया है, जिससे आमजन के अलावा आने जाने वाले राहगीरों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। जगह-जगह सड़क पर डेरा जमाए इन पशुओं की वजह से आए दिन लोग घायल होते रहते हैं। अब तो यह हिसक भी हो गए हैं। कब, कहां, किस पर हमला कर दे कहा नहीं जा सकता। इनकी वजह से सबसे ज्यादा दिक्कत बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को होती है। कुछ दिन पहले हिसक हुए एक सांड़ ने मोबारकपुर कुदुरतुल्ला निवासी एक पांच वर्षीय मासूम बच्ची अनुराधा की जान ले ली थी। बावजूद इसके अभी तक इनकी कोई व्यवस्था नहीं की गई न ही इन पर प्रशासन ध्यान देता है और ना ही कोई जनप्रतिनिधि। इनकी वजह से किसान भी त्राहि-त्राहि कर रहे हैं। यह सैकड़ों की संख्या में जिस खेत में घुसते हैं व फसल तहस-नहस कर देते हैं। थाना चौराहा, दुर्गा चौक, टैक्सी स्टैंड, रौजा रोड, सादात रोड इन बेसहारा पशुओं का अड्डा बन गया है। लोगों ने विभागीय अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए बेसहारा पशुओं की समुचित व्यवस्था करने की मांग की है।