Today Breaking News

झांसी जेल में 202 बंदी कोरोना पॉजिटिव, मचा हड़कम्प

गाजीपुर न्यूज़ टीम, लखनऊ. झांसी जेल में एक साथ 202 बन्दी और 2 जेलकर्मी के कोरोना पॉजिटिव आने से हड़कम्प मच गया है। संक्रमित सभी बंदियों को बाहर अस्पताल में बेड न उपलब्ध होने पर जिला प्रशासन ने जेल की चार बैरकों को अस्पताल में तब्दील कर दिया है।

सभी संक्रमित बन्दियों इन चारों बैरकों में अलग रखा गया है। सभी का उपचार शुरू कर दिया गया है। सीएमओ द्वारा डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मियों को तैनात किया गया है।  जेल प्रशासन ने 788 बंदियों और जेलकर्मियो की जांच करायी। जिसमें 202 बंदी व 2 जेलजर्मी पॉजिटिव पाए गए हैं।

आपको बता दें कि यूपी में कोरोना वायरस ने तेजी पकड़ ली है। प्रदेश में पहली बार ढाई हजार से अधिक मामले सामने आए हैं। गुरुवार को राज्य में कोविड-19 के 2529 नए मामले सामने आए हैं। यह अबतक की सर्वाधिक संख्या है। इससे पहले बुधवार को 2308 और 19 जुलाई को 2250 मामले सामने आए थे।

उत्तर प्रदेश के प्रमुख स्वास्थ्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने गुरुवार को बताया कि 2529 नए मामलों के साथ राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 58 हजार को पार करते हुए 58 हजार 104 पर पहुंच गई है। इसमें से अबतक 35 हजार 803 लोग इलाज के बाद पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं और उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।
'