बलिया में रेल ट्रैक पर मिला प्रेमी युगल का शव, मरने से पहले बड़े भाई को वाट्सएप पर लिखा 'बाय-बाय'
गाजीपुर न्यूज़ टीम, बलिया। बैरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत इब्राहिमाबाद गांव के सामने बलिया- छपरा रेल ट्रैक पर रविवार को एक प्रेमी युगल का शव मिलने से हड़कम्प मच गया। आशंका है कि दोनों ने रात में ही किसी ट्रेन से कटकर अपनी जान दे दी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त की कोशिश शुरू कर दी।
बैरिया थाने के एसएचओ संजय त्रिपाठी ने बताया कि लड़के की शिनाख्त राजन कुमार सिंह पुत्र सच्चिदानंद सिंह निवासी इब्राहिमाबाद, बैरिया के रूप में की गई है जबकि युवती की शिनाख्त अभी नहीं हो सकी है। युवती की उम्र लगभग 20 वर्ष होगी। पुलिस के मुताबिक मौत से पहले युवक ने अपने बड़े भाई के मोबाइल पर बाय-बाय लिखकर वाट्सएप भी किया है।
