Today Breaking News

अंत्योदय राशनकार्ड धारकों का सत्यापन शुरू, पात्र परिवारों का जुड़ेगा नाम

गाजीपुर न्यूज़ टीम, लखनऊ. राजधानी में अंत्योदय राशनकार्ड धारकों का सत्यापन शुरू हो गया है। इसके तहत अपात्र अंत्योदय कार्डधारकों को निरस्त किया जाएगा। इनके स्थान पर पात्र परिवारों को अंत्योदय की सूची में शामिल किया जाएगा। 
राजधानी में मौजूदा समय में 49,817 अंत्योदय राशन कार्ड धारक हैं। इनमें से 9144 अंत्योदय कार्डधारक शहरी क्षेत्र में हैं। जबकि 40673 अंत्योदय कार्डधारक ग्रामीण क्षेत्र में हैं। डीएसओ बताते हैं कि सभी अंत्योदय राशन कार्डों का सत्यापन किया जा रहा है।

जानकारों की माने तो सत्यापन के तहत मृतक या अपात्र लोगों के राशनकार्ड को सूची से हटा दिया जाएगा। हटाए गए लोगों के स्थान पर नए पात्र परिवारों का चयन तुरंत किया जाएगा। जिन ब्लाक या पंचायतों में अंत्योदय कार्डधारकों की संख्या तय मानक से कम है वहां से नए पात्र परिवारों का अंत्योदय राशनकार्ड बनाया जाएगा।