Today Breaking News

मुठभेड़ में मारा गया 1 लाख का इनामी बदमाश सतीश सिंह, 12 साल से पुलिस के लिए था सिरदर्द

गाजीपुर न्यूज़ टीम, जौनपुर. आजीवन कारावास की सजा पाने के बाद फरार चल रहा एक लाख का इनामिया बदमाश सतीश सिंह शुक्रवार को पुलिस मुठभेड़ में सरपतहां थाना क्षेत्र के गैरवाह रामपुर के पास मारा गया। वह 12 वर्षों से पुलिस के लिए सिरदर्द बना था। मौके से एक बदमाश फरार हो गया। बदमाशों की गोली से पुलिस के दो जवान भी घायल हुए हैं। 

पुलिस ने दिन में दो बजकर 50 मिनट पर मुठभेड़ होने का दावा किया है। बदमाश के पास से एके-47 व नाइन एमएम की पिस्टल बरामद हुआ है। मौके से पुलिस ने नीले रंग की पल्सर को भी कब्जे में ले लिया। वाराणसी जनपद के थाना चौबेपुर से गैंगेंस्टर एक्ट में पेशी के दौरान 2010 में फरार हो गया था।

जानकारी होते वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय साहनी समेत कई थानों की फोर्स घटनास्थल पर पहुंच गयी थी। पुलिस ने लाश कब्जे में ले लिया। एसपी ने बताया कि मारा गया बदमाश अंतरप्रांतीय हत्यारा व थाने का हिस्ट्रीशीटर था। डी- 63 गैंग का सदस्य बताया गया। हाल में ही सरायख्वाजा थाना क्षेत्र में हुए सपा नेता लालजी यादव व एक ग्राम प्रधान की हत्या में भी शामिल था। 

राइस मिल गैरवां के पास दो व्यक्ति मोटर साइकिल से आते दिखे जिन्हें रुकने का इशारा किया गया। दोनों रुकने की बजाय पुलिस पर फायर करते हुए भागने लगे। पुलिस टीम ने पीछा करके मोटरसाइकिल सवार व्यक्तियों को गैरवा मानपुर के पास घेर लिया। बदमाशों द्वारा पुलिस पर एके-47 व पिस्टल से फायर किया गया जिससे दो पुलिसकर्मी घायल हो गए।

जवाबी कार्यवाही में एक बदमाश को गोली लगी तथा एक बदमाश मौके का फायदा उठाकर फायरिंग करते हुए भाग गया। घायल बदमाश को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया जहां डाक्टर द्वारा मृत घोषित किया गया। वर्ष 2019 में इसके द्वारा कांट्रैक्टर लालजी यादव की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। मनिया थाना सरायख्वाजा का मूल निवासी था।

'