Today Breaking News

जिला पंचायत अध्यक्ष ने बांटा कंबल और गरीबों को दी खिचड़ी की सामग्री - Ghazipur News

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. गाजीपुर जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह एवं उनके पति पंकज सिंह ने बुधवार को कौशिक उपवन, सैदपुर मे नव वर्ष अवसर पर भाजपा पदाधिकारियों तथा वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के सम्मान में "नया साल नया जोश" कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें गरीब असहाय निर्धन लोगों ठंड मे कम्बल और आगामी मकर संक्रांति के मद्देनजर खिचड़ी की सामग्री का भी वितरण किया।

जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने कहा कि कैलैंडर नव वर्ष अवसर पर आयोजित जोश और उत्साह से गरीब कल्याण के विचारार्थ आयोजित यह कार्यक्रम हमारे संगठन का मूल है। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम पार्टी संगठन और आम जनता के लिए एक बड़ी उपलब्धि का मार्ग प्रशस्त करेगा।

पूर्व जिलाध्यक्ष प्रभुनाथ चौहान ने कहा कि देश और प्रदेश में स्थापित भाजपा नेतृत्व सरकार के कार्यों तथा कार्यकर्ताओं के दृढ संकल्पों से आने वाले नगरपालिका, नगर पंचायत के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी जनपद की सभी सीटों पर परचम लहराएगी। पूर्व विधायक कालीचरण राजभर ने लोकगीत के माध्यम से कार्यकर्ताओं मे संगठन के प्रति उत्साह भरा।

कार्यक्रम मे उपस्थित आगन्तुकों और अतिथियों का स्वागत सम्मान पंकज सिंह चंचल ने अंगवस्त्र देकर और आभार जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने जताया। इस अवसर पर गरीब और निर्धन लोगों को समाजसेवी रमाशंकर सिंह,जिला अध्यक्ष भानुप्रताप सिंह,प्रभारी अशोक मिश्रा,लोकसभा संयोजक कृष्ण बिहारी राय, सपना सिंह और पंकज सिंह चंचल द्वारा कम्बल तथा खिचड़ी सामग्री का वितरण किया।

'