गाजीपुर में औंड़िहार से सारनाथ के बीच रोजाना चलेगी डेमू ट्रेन, 8 कोच होंगे; जानिए टाइमिंग
ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए औंड़िहार और सारनाथ के बीच विशेष डेमू ट्रेन सेवा शुरू की है। यह सेवा 31 जुलाई तक प्रतिदिन चलेगी। इस ट्रेन में 8 डेमू कोच लगाए जाएंगे।
ट्रेन संख्या 05163 औंड़िहार से दोपहर 12:35 बजे रवाना होगी। यह सिधौना रामपुर से 12:43 बजे, रजवारी से 12:53 बजे और कादीपुर से 1:04 बजे होते हुए सारनाथ 1:20 बजे पहुंचेगी।
वापसी में ट्रेन संख्या 05164 सारनाथ से दोपहर 1:50 बजे चलेगी। यह कादीपुर से 2:02 बजे, रजवारी से 2:10 बजे और सिधौना रामपुर से 2:17 बजे होते हुए औंड़िहार 2:35 बजे पहुंचेगी। यह सेवा यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करेगी।