सेना की गाड़ी और पिकअप की टक्कर में गाजीपुर के जवान की मौत
ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. झांसी के बबीना थाना क्षेत्र के खैलार गांव में सोमवार सुबह 5:30 बजे सेना के ट्रक और पिकअप वाहन की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। ट्रक में सवार तीन नायब सूबेदार सवार थे। इस हादसे में सेना का एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं पिकअप चालक और दो नायब सूबेदार चोटिल हो गए है।
मृतक जवान की पहचान गाजीपुर निवासी हरिकेश (42) के रूप में हुई है। वह बबीना फायरिंग रेंज में अभ्यास के बाद अपनी यूनिट अलवर लौट रहा था। हादसे के बाद राहगीरों की मदद से हरिकेश को वाहन से निकालकर झांसी मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बबीना थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि पिकअप कानपुर से बबीना मानपुर जा रहा था और उसमें मुर्गे लदे हुए थे। पिकअप चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया गया है।
हादसे की सूचना मिलते ही बबीना थाना पुलिस और चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे। टक्कर इतनी भीषण थी कि सड़क लगभग दो घंटे तक बंद रही। यातायात सुचारू करने के लिए क्रेन की मदद से सेना के ट्रक को हटाया गया।
