गाजीपुर में दहेज उत्पीड़न मामले में वांछित पति-पत्नी गिरफ्तार
ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. जमानियां पुलिस ने दहेज उत्पीड़न के एक मामले में वांछित पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान रामबचन यादव (58 वर्ष) पुत्र स्व. महेश यादव और उनकी पत्नी देवन्ती देवी (56 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों रामपुरपट्टी सरनाम खां (खांवपुरा), थाना जमानियां के निवासी हैं।
वे थाना जमानियां में पंजीकृत मु0अ0सं0 68/2026 धारा 85/80(2)/115(2)/351(3) बीएनएस व 3/4 डीपी एक्ट से संबंधित मामले में वांछित थे।
उपनिरीक्षक बृजेश्वर यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को उनके घर के पास से हिरासत में लिया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए पति-पत्नी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है और आगे की जांच जारी है।
