Today Breaking News

गाजीपुर में झमाझम बारिश से तापमान गिरा, कई सड़कें जलमग्न, किसानों को फायदा

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. गाजीपुर में आज सुबह से बादलों की आवाजाही के बाद दोपहर में झमाझम बारिश हुई। बारिश के कारण शहर की कई सड़कें जलमग्न हो गईं। तापमान में गिरावट देखने को मिली। आज का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया गया।
गाजीपुर शहर, कासिमाबाद और दिलदारनगर क्षेत्रों में बारिश हुई। लंका और मिश्र बाजार इलाकों में भी सड़कों पर पानी जमा हो गया। इससे लोगों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी बारिश की संभावना है। अधिकतम तापमान 31 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। बारिश से शहर और ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों पर जगह-जगह जल जमाव की स्थिति बन गई है।

किसानों को इस बारिश से फायदा होने की उम्मीद है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले कुछ दिनों तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा। बारिश के कारण लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है।