Today Breaking News

गाजीपुर पुलिस ने वारंटी आकाश यादव को पकड़ा, कोर्ट के वारंट पर हुई गिरफ्तारी

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. ग़ाज़ीपुर जनपद के दिलदारनगर थाना पुलिस ने न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंट के अनुपालन में गुरुवार को एक वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। पुलिस के अनुसार, सुबह करीब 11:30 बजे अरंगी गांव निवासी 38 वर्षीय आकाश यादव को उसके घर से गिरफ्तार किया गया।
उसके विरुद्ध ग्रामीण न्यायालय जमानियां द्वारा फौजदारी वाद संख्या 12581/17, एनसीआर संख्या 23/16 में भारतीय दंड संहिता की धारा 323 एवं 504 के तहत गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था।

पुलिस अधीक्षक एवं अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के निर्देश तथा क्षेत्राधिकारी जमानियां के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे वारंटी गिरफ्तारी अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक औपचारिकताएं पूरी करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया।

इस अभियान में उपनिरीक्षक सत्यनारायण शुक्ल, कांस्टेबल लखपति, कांस्टेबल रवि जायसवाल तथा महिला कांस्टेबल निधि सिंह की सक्रिय भूमिका रही। थाना पुलिस का कहना है कि न्यायालय से वांछित वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा, ताकि कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनी रहे।